न्यूज़ डेस्क : बिहार सरकार के नगर विकास विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। इनमें बिहार प्रशासनिक सेवा, बिहार नगर सेवा और पर्यवेक्षकीय संवर्ग के 68 पदाधिकारियों को इधर से उधर किया गया। इसके अलावा 17 नगर प्रबंधकों और 28 कार्यपालक अभियंताओं का भी तबादला हुआ। इनमें पथ निर्माण, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग और नगर विकास एवं आवास विभाग के अधीन कार्यरत अभियंता शामिल हैं। समूह-ग के 170 कर्मियों को भी स्थानांतरित किया गया है।
इन कार्यपालक पदाधिकारियों के हुए तबादले
जफर इकबाल को बलिया से राजगीर, संजीव कुमार को टेकारी से खगौल, समीर कुमार को खगौल से केसरिया, आमिर सुहैल को नौबतपुर से नरकटियागंज, किशोर कुणाल को मसौढ़ी से वीरपुर, रविशंकर सिंह को परियोजना पदाधिकारी सह उप निदेशक नगर विकास एवं आवास विभाग को झाझा, दीपक झा को फारबिसगंज, सुजीत कुमार को पीरो, अनिरुद्ध कुमार को पीरो से एकमा बाजार, रविशंकर प्रसाद को महुआ से कोइलवर, जगन्नाथ यादव को महनार से मसौढ़ी, राकेश सोहित को बिहिया से लालगंज, संजय उपाध्याय को मोहनियां से दाऊदनगर, प्रमोद कुमार रजक को भभुआ से परियोजना पदाधिकारी सह उप निदेशक नगर विकास विभाग, प्रथमा पुष्पांकर को बोधगया आयोजना क्षेत्र प्राधिकार के सचिव से हवेली खड़गपुर, गुरु शरण को चकिया से महुआ, जय कुमार को केसरिया से महनार, अजीत कुमार शर्मा को जनकपुर रोड से मीरगंज भेजा गया है।
सुशील कुमार को वीरपुर से जोगबनी, सोनू कुमार राय को पकड़ी दयाल से साहेबगंज, जयराम प्रसाद को फारबिसगंज से कांटी, चंद्रराज प्रकाश को जोगबनी से बनमनखी, कुमारी अर्चना को मैरवा से बिहियां, हीरा कुमारी को उपनगर आयुक्त मुजफ्फरपुर से इसी पद पर समस्तीपुर, श्यामनंदन प्रसाद को उप नगर आयुक्त मुंगेर से नगर परिषद नवीनगर, प्रवीण कुमार को मधेपुरा से फतुहां, राकेश कुमार को मुजफ्फरपुर से कोअथ, सत्येंद्र प्रसाद वर्मा को भागलपुर से उपनगर आयुक्त बिहारशरीफ, रामाशीष शरण तिवारी को झाझा से शिवहर, जमाल अख्तर अंसारी को दाउदनगर से मैरवा, मृत्युंजय कुमार को हवेली खड़गपुर से जमुई, केशव गोयल को मीरगंज से सिमरी बख्तियारपुर, रणधीर लाल को साहेबगंज से चकिया, कृष्ण भूषण कुमार को कांटी से अरेराज, ऋषिकेश अवस्थी को नवीनगर से रामनगर, भवेश कुमार को सुपौल से बांका, दिनेश दयाल लाल को शेखपुरा से भभुआ, आदित्य कुमार को गोगरी जमालपुर से सहरसा, संदीप कुमार को अरेराज से गोपालगंज, दीनानाथ को मुंगेर से इस्लामपुर, सुमित्रा नंदन को बांका से नवगछिया, प्रभात रंजन को सहरसा से शेखपुरा, विमल कुमार को गोपालगंज से गोगरी जमालपुर, अजय कुमार को शिवहर से मधेपुरा, संतोष रजक को ढाका से बख्तियारपुर, कमलेश कुमार प्रसाद को सिमरी बख्तियारपुर से बखरी, राजेश कुमार पासवान को बखरी से ठाकुरगंज, सुनील कुमार को एकमा बाजार से ढाका, विजयशील गौतम को लालगंज से मोतीपुर, संजीव सुमन को नवगछिया से नौबतपुर, रौशल कुमार को बख्तियारपुर से सुगौली, अजीत कुमार को जमुई से मोहनियां, मो. अतिउर रहमान को ठाकुरगंज से जनकपुर रोड, कृष्ण स्वरूप को सुगौली से सुपौल, हेमंत कुमार को उप नगर आयुक्त बेगूसराय से मेहसी, अजय कुमार को फतुहा से बोधगया आयोजना प्राधिकार के सचिव, बसंत कुमार को नोखा से चनपटिया, नवीन कुमार को इस्लामपुर से पकड़ीदयाल, अमित कुमार को बनमनखी से नोखा, संतोष कुमार को मोतीपुर से बलिया स्थानांतरित किया गया है।
पटना के कई अंचलों के ईओ बदले
राकेश कुमार सिंह को पटना सिटी अंचल से बांकीपुर अंचल के साथ नूतन राजधानी अंचल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। कुमार पंकज को नूतन राजधानी अंचल से पटना सिटी अंचल, नुरुल हक शिवानी को उपनगर आयुक्त पटना के साथ अजीमाबाद अंचल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। दरभंगा के उप नगर आयुक्त कमलनाथ झा को परियोजना पदाधिकारी सह उप निदेशक नगर विकास विभाग, अभिषेक आनंद को रोहतास से उपनगर आयुक्त पटना, शशिभूषण प्रसाद को राजगीर से कंकड़बाग अंचल और सुशील कुमार मिश्रा को कंकड़बाग अंचल से परियोजना पदाधिकारी सह अपर निदेशक नगर विकास एवं आवास विभाग भेजा गया है।


