Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

SSB व पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन, सुपौल में 3 ट्रक चाइनीज सेब बरामद, 8 तस्कर भी हत्थे चढ़े // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
न्यूज़ डेस्क : एसएसबी और बिहार पुलिस की संयुक्त छापामारी में शनिवार की देर रात बड़ी सफलता हाथ लगी है। ज्वाइंट ऑपरेशन में ढाई टन चाइनीज सेब के साथ आठ तस्कर को पकड़ा गया है। मौके से सेब लदे तीन नेपाली ट्रक के अलावा तीन भारतीय ट्रक, दो बाइक और एक कार भी जब्त किया गया है।

बताया जा रहा है कि बिहार मद्य निषेध पटना कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि नेपाल के रास्ते ट्रक के जरिए शराब की खेप भारतीय सीमा में आने वाली है। इसी सूचना पर एसएसबी कमांडेंट एचके गुप्ता और वीरपुर थानाध्यक्ष दीनानाथ मंडल के नेतृत्व में वीरपुर और भीमनगर में नाकाबंदी कर सर्च अभियान चलाया गया। रात करीब दो बजे भीमनगर-वीरपुर रोड में ईंट प्लांट के पास जवानों को ट्रक  के साथ लोगों की चहलकदमी दिखी। शंका होने पर चारों तरफ से घेराबंदी की गई तो वहां चाइनीज सेब लदे नेपाली नंबर की तीन ट्रक से अनलोडिंग की जा रही थी। 

अचानक एसएसबी और पुलिस को देख तस्कर भागने की कोशिश की लेकिन जवानों ने उन्हें खदेड़कर पकड़ लिया। मौके से तीन भारतीय नंबर के तीन ट्रक को भी जब्त किया गया, जिसपर चाइनीज सेब रखे जा रहे थे। वहीं एक बुलेट, एक बाइक और एक कार सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

भारी मात्रा में चाइनीज सेब की बरामदगी की सूचना पर भीमनगर कस्टम के अधिकारी भी वहीं पहुंच गये। थानाध्यक्ष दीनानाथ मंडल ने बताया कि कागजात तैयार कर कस्टम को सौंपा जाएगा। बताया कि जब्त वाहनों की जांच-पड़ताल की जा रही है।