न्यूज़ डेस्क : बिहार के सीवान में ओवरलाेड ट्रक से अवैध वसूली का वीडियो वायरल होने के मामले में SP ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में 2 ASI समेत 9 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। इसमें 2 ASI, 4 होमगार्ड के जवान और 3 सैप के जवान शामिल है। SP अभिनव कुमार ने बताया कि इंस्पेक्टर रणधीर कुमार की जांच रिपोर्ट के आधार पर सभी दोषी पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। ट्रक चालकों से अवैध वसूली करने वाले पुलिसकर्मियों को बक्शा नहीं जाएगा।
कुछ पुलिसकर्मियों पर अवैध वसूली का हैं आरोप, वीडियो हुआ था वायरल
5 दिन पहले सीवान-मैरवा मुख्यमार्ग पर मैरवा रेलवे ओवरब्रिज पर मैरवा थाना की पुलिस ट्रक चालकों से अवैध वसूली करते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो की जांच के लिए सीवान SP अभिनव कुमार ने आंदर थाना के इंस्पेक्टर रणधीर कुमार को जिम्मा सौंपा था। जांच के क्रम में इंस्पेक्टर रणधीर कुमार ने वीडियो सही पाया और पुलिसकर्मियों की पहचान कर जांच रिपोर्ट SP को सौंप दिया गया। इसपर कारवाई करते हुए SP में संबंधित पुलिसकर्मियों को शनिवार की देर रात सस्पेंड कर दिया है।
किसी ट्रक चालक ने बनाया है वीडियो
वायरल वीडियो सीवान के मैरवा ओवरब्रिज का ही है जहां रात्रि में ट्रक चालकों से अवैध वसूली कर रहे,इन पुलिसकर्मियों का वीडियो एक ट्रक चालक ने बनाया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से पुलिसकर्मी सड़क पर ट्रकों को रोककर अवैध वसूली कर रहे हैं। वीडियो बनाने वालों ने ट्रक चालक के पास जब पुलिसकर्मी पहुंचता हैं तो 200 रुपये की बात कहते हुए साफ सुनी जा सकती हैं। वहीं इस वायरल वीडियो में सड़क के किनारे पर मैरवा थाने की खड़ी हुई जीप साफ दिखाई दे रही हैं।
अलग-अलग मामलों में भी हुई हैं करवाई
वायरल वीडियो के अलावा सीवान SP ने अलग-अलग मामलों में एक साथ करवाई की है। इसमें शराब, अवैध वसूली, कार्य में लापरवाही बरतने आदि मामले में संबंधित पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया हैं। जो अबतक की सबसे बड़ी विभागीय करवाई मानी जा रही है। वही सीवान SP अभिनव कुमार द्वारा एक साथ 9 पुलिसकर्मियों पर कारवाई करने के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।


