न्यूज़ डेस्क : बैंक ने अपनी यह घोषणा लोगों को कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए प्रोत्साहित करने के मकसद से की है। कोविड वैक्सीन लेने वाले वरिष्ठ नागरिकों को जमा पर पहले से देय 0.50 फीसदी से 0.25 फीसदी और ब्याज देगा। अब वरिष्ठ नागरिकों को फिक्स्ड डिपॉजिट पर अतिरिक्त 0.75 फीसदी ब्याज का फायदा मिलेगा।
यूको बैंक 0.30%ज्यादा ब्याज देगा
यूको बैंक ने यूकोवैक्सी 999 नाम से योजना की शुरुआत की है। यूको बैंक कोविड-19 की एक डोज लगवाने वालों को 999 दिनों की फिक्स डिपॉजिट पर 0.30 फीसदी ज्यादा ब्याज देगा। यह ऑफर इस साल 30 सितंबर तक है। ऑल इंडिया बैंक ऑफीसर्स एसोसिएशन के संयुक्त सचिव डीएन त्रिवेदी ने कहा कि इससे टीकाकरण को गति मिलेगी।
तेजी से निकासी से गफलत में हैं बैंक
कोरोना काल में जहां लोग बैंक से ज्यादा नगद निकासी कर रहे हैं। अपनी जरूरत पूरी करने के लिए वे फिक्स्ड डिपॉजिट को भी तोड़ने लगे हैं। ऐसे में बैंक द्वारा ज्यादा ब्याज दर का ऑफर उनकी जमाराशि में कमी की भरपाई करने के तरीके के रूप में भी देखा जा रहा है।


