Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने खुलवाया चन्डिल डैम का रेडियल गेट // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
संवादसूत्र- नविन चन्द्र महतो (सरायकेला)
सरायकेला जिला के ईचागढ़ विधानसभा के विधायक सविता महतो के मौजूदगी में शुक्रवार रात नौ बजे के करीब चांडिल डैम का एक रेडियल गेट खोला गया। जानकारी देते हुए विधायक ने बताया कि लगातार हो रहे बरसात से चांडिल डैम का जलस्तर बढ़कर 181.55 मीटर पर पहुंच गया। जिससे कोई विस्थापित गांव में चांडिल डैम का पानी घुस गया।
वहीं विधायक ने डैम का जलस्तर को बढ़ते देख रांची स्थित मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पहुंचे। मुख्यमंत्री दिल्ली में रहने के कारण उनसे फोन पर बात कर विस्थापित गांव का जानकारी दिया। वही मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विभागीय अधिकारियों को निर्देश देकर चांडिल डैम का जलस्तर कम करने को कहा। वही विधायक ने मुख्य सचिव सुखदेव सिंह एवं जल संसाधन विभाग के सचिव प्रशांत भूषण से बात कर मामले की जानकारी दिया। वही चांडिल डैम का सात नंबर रेडियल गेट को हाफ मीटर खोल दिया गया। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी रंजीत लोहरा, केंद्रीय सदस्य काबलु महतो आदि उपस्थित थे।