कॉल करके रंगदारी मांगने वाले और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने वाले को गया पुलिस ने दो कुख्यात अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। सिटी एसपी राकेश कुमार ने पुलिस लाइन स्थित कार्यालय में एक प्रेस वार्ता आयोजित कर जानकारी दी. सिटी एसपी राकेश कुमार ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि बीते दिन 17 जून को गुरुआ थाना में एक काफी संवेदनशील रंगदारी की घटना के संबंध में कांड संख्या 136/21 धारा 387/307 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट वादी मकसूदन चौधरी, पिता हीरा चौधरी के द्वारा दर्ज कराया गया था.
इस घटना में अपराधियों के द्वारा कॉल करके 5 लाख रुपये की रंगदारी की मांगा किया था और नहीं देने पर जान से मारने का धमकी दे डाला था। साथ ही इन अपराधियों ने पिकअप गाड़ी में आग लगा दिया था और 16 जून को रात्रि में वादी के दुकान पर तीन राउंड फायरिंग भी किया था, जिससे वादी का पूरा परिवार दहशत में रह रहे थे.
वरीय पुलिस अधीक्षक इस घटना को संलिप्तता से लेते हुए सिटी एसपी के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया. जिसमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, शेरघाटी थानाध्यक्ष, गुरुआ थानाध्यक्ष, डोभी थानाध्यक्ष एवं तकनीकी शाखा के पदाधिकारी को टीम में शामिल किया गया. टीम के द्वारा तकनीकी अनुसंधान के क्रम में एक कुख्यात अपराधी कर्मी हरेंद्र यादव उर्फ हरेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया.
गिरफ्तार युवक के निशानदेही पर हत्या में प्रयोग हुए पिस्तौल एवं कारतूस को बरामद किया गया. साथी इनके एक अन्य सहयोगकर्मी चांद कुमार, पिता टुन्नू मियां को दबोचा गया. वहीं दूसरी ओर गुरुआ थाना अंतर्गत एक सन सनीखेज मर्डर अविनाश हत्याकांड का भी खुलासा हुआ है.
ये घटना 8 फरवरी 2021 को हुई थी. जिसमें अपराध कर्मी हरेंद्र यादव अपनी संलिप्तता को स्वीकारा है. गिरफ्तार युवक के पास से घटना में प्रयोग हुए एक मोबाइल, एक देसी पिस्तौल, दो जिंदा गोली बरामद किया गया है. गिरफ्तार युवक नाबालिक है या बालिक इस जांच कर रही है.


