चंदन प्रखंड के गौरीपुर पंचायत जुगड़ी गांव के वार्ड नंबर 7 पुझार टोला में मुखिया कालेश्वर यादव की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के वैसे लोगों को मुख्यमंत्री आवास स्थल सहायता योजना लाभ देने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा बैठक कर सभी अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के ग्रामीणों में बैठक किया गया। जिसमें भूमिहीन परिवारों को जमीन खरीदने के लिए ₹60,000 दिलाने की बात कहा गया।
जो अपने संसाधनों से जमीन की खरीद नहीं कर पाते हैं वैसे परिवारों को मुख्यमंत्री वास स्थल क्रय सहायता योजना का लाभ देते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना का भी लाभ दिया जाएगा।
इस विषय पर प्रखंड विकास पदाधिकारी दुर्गाशंकर, गौरीपुर पंचायत मुखिया कालेश्वर यादव द्वारा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति ग्रामीणों में एक सामूहिक बैठक कर सभी ग्रामीणों को जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया की जमीन की खरीद कर निबंधित भूमि का दस्तावेज प्रखंड कार्यालय को दिया जाना है।
दस्तावेज की छाया प्रति प्रखंड कार्यालय में जमा कर इस योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया और वैसे लाभुक जो आवास के लिए जमीन खरीद लिए गए हैं वह जल्द से जल्द निबंधित भूमि दस्तावेज प्रखंड कार्यालय में जमा कर इस योजना का लाभ ले।
इस मौके पर आवास सहायक जयंत कुमार, पर्यवेक्षक रविंद्र कुमार मंडल, वार्ड सदस्य सुनीता देवी इत्यादि मौजूद थे। जिसमें नरेश पूजार, सनी कुमार, राधे पुजार, फुल मनी देवी, कलावती देवी इत्यादि को आवास के लिए रुपए निकासी की गई है जो अभी तक पूर्ण काम नहीं होने से समय सीमा के अंदर कार्य पूरा कर लेने के लिए प्रेरित किया गया।


