
न्यूज़ डेस्क : हमारे समाज में आज भी कई जगहों पर लवमैरिज से ज्यादा जाति-बिरादरी को तवज्जो दी गई है। यही कारण है कि लड़की के भागकर शादी करना लोग परिवार का अपमान मानते हैं। मान-सम्मान उनके लिए सबसे ऊपर है। इसके चलते एक-दूसरे का खून बहाने से भी पीछे नहीं हटते। फिर वह चाहे अपना हो या फिर पराया। बिहार में कुछ ऐसा ही मामला सुनने को मिला है। यहां एक लड़की का दूसरे जाति के लड़के से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों एक-दूसरे के साथ शादी करना चाहते थे लेकिन लड़की के घर वाले इसके लिए राजी नहीं थे। एक दिन दोनों ने घर से भागकर शादी कर ली। इसकी जानकारी जब दोनों के घर वालों को हुई तो उन्होंने इस पर आपत्ति जताई। प्रेमी ने अपनी मां से मान-मनोहर करके पत्नी को घर में रखने के लिए राजी कर लिया, लेकिन लड़के के परिवार वाले बौखलाए हुए थे। बहन की लवमैरिज से नाराज भाइयों ने लड़के को को चाकुओं से गोद दिया और अपनी बहन को जबरिया घर से उठा ले गए। प्रेमी ने अपनी और पत्नी की सुरक्षा के लिए पुलिस से गुहार लगाई है।
गोपालगंज जिले के बरौली थाने के कहला रमई राय के टोला निवासी बीजू ठाकुर के पुत्र गोलू ठाकुर को प्रेमिका के भाइयों और दोस्तों ने चाकू माररकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार घायल गोलू को आसपास के लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया गया। गोलू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि सिसई गांव की एक युवती से उसका प्रेम-प्रसंग था। तीन दिन पहले दोनों ने घर से भागकर हिंदू रीति-रिवाज के साथ शादी कर ली। इसके बाद वह एक दिन घर के बाहर ही रहा। फिर वह अपने घर लौट आया और अपनी मां को इस शादी के लिए मना लिया। उसने बताया कि सोमवार की शाम वह बाजार जा रहा था तभी उसकी पत्नी के भाई और दोस्तों ने उस पर चाकुओं से हमला कर दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। इधर उसकी प्रेमिका को उसके भाई और दोस्त अपने साथ लेकर चले गए। इससे परिवार काफी दहशत में आ चुका है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
