संवाददाता : निरंजन कुमार, गया
कुछ दिन पूर्व शिवानी कि बड़ी बहन सलोनी ने भी मारी थी BPSC परीक्षा मे बाजी
बिहार दरोगा की परीक्षा में फतेहपुर माहुरी टोला की रहने वाली शिवानी शरण ने सफलता का परचम लहराया है। माहुरी समाज से आने वाली शिवानी शरण के पिता साधो शरण सेठ फतेहपुर में व्यवसाय करते हैं। वहीं उनकी माता प्रतिमा शरण गृहिणी है।शिवानी की प्रारंभिक शिक्षा फतेहपुर के एक निजी स्कूल में हुई थी। बहुत ही साधारण परिवार से आने वाली शिवानी ने अपने दृढ़ इच्छा शक्ति के बदौलत यह मुकाम हासिल किया है। शिवानी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने अभिभावकों को दिया है।
उसने बताया कि अभाव के बावजूद भी उसके माता-पिता ने पढ़ाई के लिए किसी कमी का एहसास नहीं होने दिया।उसकी सफलता पर फतेहपुर माहुरी समाज सहित लोगों ने खुशी प्रकट किया है। मंडल के प्रखंड अध्यक्ष कतेश कुमार, मनीष भदानी, नितेश कुमार, संतोष सेठ,पवन चरण पहाड़ी,महिला मंडल अध्यक्ष मधु देवी सहित अन्य ने शिवानी की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए बेहतर भविष्य के लिए शुभकामना दी है।


