Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

लगातार हो रही बारिश के बाद शहर की स्थिति बनी नारकीय, बाजार आने जाने वाले को पानी में घुसकर होना पड़ रहा है पार // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
संवाददाता :  निरंजन कुमार, गया
तीन दिनों से लगातार रुक-रुककर हो रही झमाझम बारिश के बाद पूरे शहर की स्थिति नारकीय बन गई है। गया बाजार की सड़कों पर जलजमाव व कीचड़मय स्थिति उत्पन्न हो गई है। 

कहीं-कहीं पर नाली जाम रहने के कारण गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। स्थिति इतनी बदतर है कि राहगीरों को पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। बाजार में आने-जाने वाले लोगों को गंदा पानी में घुसकर पार होना पड़ रहा है। सड़कों पर जलजमाव के कारण मच्छरों का प्रकोप का भी खतरा बढ़ गया है। शहर की स्थिति बद से बदतर बन गई है। 

इसके अलावा गया नगर निगम के सभी वार्ड के मोहल्लों की गलियों में जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। जबकि इस समय कोरोना महामारी का दौर चल रहा है। अगर समय रहते साफ-सफाई पर ध्यान नहीं दिया गया तो कई तरह की बीमारियों की चपेट में लोग आ सकते हैं।