
बीजेपी ने झारखंड में किसानों के समर्थन में झारखंड सरकार का विरोध वर्चुअल तरीके से करना शुरू कर दिया है केंद्र में भले ही बीजेपी किसानों के विरोध में रहा हो लेकिन झारखंड में बिजेपी एकजुट होकर किसानों के समर्थन में खड़ी है। झारखंड प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश व विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी के निर्देश पर पूरे झारखंड में भाजपा कार्यकर्ता मंगलवार को अपने-अपने घर पर धरना दे रहे हैं।
मधुपुर के बीजेपी नेता किसानों के समर्थन में दिखे
बीजेपी नेता और सामाज सेवक गंगा नारायण सिंह करीब 1 बजे दोपहर को अपने फेसबुक पेज एक पर पोस्ट डालते हुए किसान धान खरीदी भुक्तान में विलंब को लेकर झारखंड सरकार को घेरते हुए लिखते हैं
"किसान विरोधी'' झारखंड सरकार होश में आओ, किसानों को उनका हक अविलम्ब दो।
झारखंड के किसानों के धान खरीद के भुगतान को लेकर राज्य सरकार द्वारा की जा रही अनदेखी के लिए पूरे प्रदेश भर में जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा वर्चुअल माध्यम से विरोध प्रदर्शन में सम्मिलित हुए। किसानों के समर्थन में गंगा का ये कोई पहला कदम नहीं है पहले भी वे किसानों के साथ खड़े थे।
क्या कहते है किसानों :-
भागीरथ सिंह ने कहा कि हमारे बिके धान का पैसा जल्दी मिल जाता तो हम अगले फसल की तैयारी करते। अगले फसल के लिए अब समय भी बहुत कम है।
श्रीधर राय ने कहा कि लॉकडाउन में हमारी आय कम हो गये है हमें धान बिक्री के रुपए पर बहुत आश है।
टुनु सिंह ने कहा कि सरकार को किसानों के हालात को नजरअंदाज कर रही है।
