जन अधिकार युवा परिषद के जिलाध्यक्ष ओम यादव ने अपने साथियों के साथ जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय पप्पू यादव के रिहाई एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के मांग को लेकर अर्धनग्न प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में खास बात यह रही कि जन अधिकार युवा परिषद के जिलाध्यक्ष ओम यादव ने प्रदर्शन के दौरान अपने बालों का मुंडन करा कर नीतीश सरकार के खिलाफ़ प्रदर्शन करते हुए विरोध जताया। उन्होंने कहा कि जब वैश्विक महामारी में पूरे देश के अपने अपने घरों में दुबके हुए थे तब एकमात्र गरीबों का मसीहा अपने जान की परवाह न करते हुए जरूरतमंद लोगों को ऑक्सीजन, दवा,खाना, अस्पताल में बेड के साथ अन्य सुविधाओं को मुहैया करा रहे थे। जब कोरोना से पीड़ित मरीजों को एम्बुलेंस नहीं मिल रहा था तो पप्पू यादव ने एक सांसद एम्बुलेंस चोर का पोल खोला था जिससे नीतीश सरकार चिढ़ कर जाप सुप्रीमों को एक झूठे केस में फंसा दिया। हमारी मांग है कि जब तक बिहार सरकार जाप राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय पप्पू यादव को झूठे आरोपों से बरी नहीं करती, बिहार में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को मुहैया नहीं कराती और एम्बुलेंस चोर राजीव प्रताप रूड़ी को गिरफ्तार नहीं करती तब तक हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा।
इस मौके पर शोभित सिन्हा, प्रवीण कुमार मिश्र, त्रिलोक मिश्र, नीरज सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।


