सरायकेला जिला के ईचागढ़ के लोकप्रिय विधायक सविता महतो ने ईचागढ़ विधानसभा वासियों के बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विधायक मद से पांच एंबुलेंस खरीदने हेतु उप विकास आयुक्त को पत्र लिखकर अनुशंसा की है। जानकारी देते हुए विधायक ने बताया कि ईचागढ़ विधानसभा के नीमडीह, चांडिल, कुकड़ू, ईचागढ़ व कपाली नगर परिषद क्षेत्र में एक-एक वातानुकूलित ऑक्सीजन सिलेंडर युक्त एंबुलेंस बेहतर स्वास्थ्य सेवा के लिए जनता को सुपुर्द किया जाएगा। उन्होंने कहा इसके पूर्व मेरे पति स्वर्गीय सुधीर महतो जी के द्वारा बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए ईचागढ़ विधानसभा में चार एंबुलेंस दिया गया था। परंतु उनके कार्यकाल के बाद किसी भी जनप्रतिनिधि ने ईचागढ़ विधानसभा में एक भी एंबुलेंस देने का काम नहीं किया। उन्होंने बताया मेरे पति स्वर्गीय सुधीर महतो के अधूरे सपनों को पूरा करने का प्रयास कर रहा हूं।
जनता के द्वारा मुझे जो कार्यभार सौंपा गया मैं हर एक कार्य पर खरा उतरने का प्रयास करूंगी। और साथ ही साथ मेरे द्वारा चुनाव के समय जनता के समक्ष किए गए सभी वादे को पूरा करने का प्रयास करूंगी। ईचागढ़ की जनता धैर्य रखें मैं उनके सभी सुख दुख में साथ खड़ा रहूंगी। उन्होंने कहा कि मेरे कार्यकाल के बस कुछ ही दिन हुए हैं उसमें अधिकतर समय इस कोविड 19 महामारी का दौर चल रहा है। महामारी से निपटने के लिए पिछले वर्ष विधायक मद से 50 लाख रुपये की राशि स्वास्थ्य सुविधा और प्रवासी मजदूर के लिए दिया गया था। महामारी के कारण विकास काम पर कुछ बाधाएं आ रही है। विधायक ने कहा कि अभी तक मैने विस्थापितो की कुछ समस्या का समाधान किया हूं और बाकी बचे विस्थापितों की समस्या को जल्द समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा प्राथमिकता के साथ चांडिल अनुमंडल अस्पताल को भी जल्द चालू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस महामारी का दौर खत्म होते ही बाकी बचे विकास कार्य पर गति दिया जाएगा। विधायक ने कहा ईचागढ़ विधान सभा शहीद निर्मल महतो, स्वर्गीय सुधीर महतो की कर्म भूमि रही है उन्होंने इस विधानसभा में कई विकास कार्य किए हैं जो जनता के सामने है। उन्होंने कहा मैं और मेरा परिवार इस विधानसभा के चौमुखी विकास करूंगी। वहीं ईचागढ़ की जनता ने विधायक सविता महतो को एंबुलेंस प्रदान करने के लिए धन्यवाद दिया।क्ष उक्त बात की जानकारी विधायक के आप्त सचिव सह केंद्रीय सदस्य काबलु महतो ने दिया।


