Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

सदर विधायक ने विधानसभा क्षेत्र के हर प्रखंड में बनाया ऑक्सीजन बैंक // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
संवादसूत्र:- मो. जमीर अख्तर, हजारीबाग
कोरोना महामारी की दूसरी लहर की वजह से लोगों को इलाज के लिए कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. खासकर ऑक्सीजन नहीं मिलने की शिकायतें तो काफी आ रही हैं. इस समस्या से अपने क्षेत्र के लोगों को निजात दिलाने के लिए सदर विधायक मनीष जायसवाल ने खुद अपने बूते अच्छी पहल की है.

शहरी क्षेत्र के बाद अब ग्रामीण क्षेत्र से आ रही लगातार ऑक्सीजन सिलेंडर की डिमांड को देखते हुए सदर विधानसभा क्षेत्र के हर प्रखंड में ऑक्सीजन बैंक बनाया है. इसके माध्यम से अब ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को प्रखंड मुख्यालय में ही ऑक्सीजन सिलेंडर और रेगुलेटर आसानी से मिल पाएगा.
विधायक ने सदर विधानसभा क्षेत्र के कटकमसांडी, कटकमदाग, सदर और दारू प्रखंड मुख्यालय में ऑक्सीजन बैंक की स्थापना की है. इस बैंक के संचालन की जवाबदेही उन्होंने प्रखंड स्तर पर अपने विधायक प्रतिनिधियों को सौंपी है.

विधायक प्रतिनिधियों से करें मोबाइल पर संपर्क
इस संबंध में जानकारी देते हुए सदर विधायक मनीष जायसवाल ने प्रखंड स्तर पर संबंधित विधायक प्रतिनिधियों का मोबाइल नंबर भी जारी किया और बताया की जरूरतमंद लोग सीधे इनसे संपर्क साधकर यह सेवा का लाभ उठा सकते हैं.

ये हैं प्रतिनिधियों के नाम और नंबर
कटकमसांडी के लोग विधायक प्रतिनिधि किशोरी राणा से 9798300149, 7903895123 तथा कटकमदाग वासी अजय साहू से 9798300147, 6205264498 से संपर्क कर सकते हैं. इसी तरह सदर के रहनेवाले लोग विजय कुमार से 9431193023 और दारू प्रखंड के लिए दारू विधायक प्रतिनिधि बाल देव बाबू के मोबाइल नंबर 6200853500 पर संपर्क साधकर आसानी से ऑक्सीजन सिलेण्डर और रेगुलेटर प्राप्त कर सकते हैं .

 कोविड मेडिसिन किट, सूखा राशन फूड पैकेट्स भी बांटे जा रहे है
इस मौके पर सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के लोगों को ऑक्सीजन की समस्या ना हो इसलिए यह कदम उठाया है. उन्होंने कहा कि इसके अलावे क्षेत्र में कोविड मेडिसिन किट, सूखा राशन फूड पैकेट्स और मास्क वितरण किया जा रहा है. इसके साथ ही वैक्सीन के बारे में लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है. विधायक ने कहा कि इन सभी सेवा कार्यों का उद्देश्य है क्षेत्र के हरएक जरूरतमंद तक मदद पहुंच सके.