Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोरोना जांच शिविर लगाया // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
संवादसूत्र- नबीन चन्द्र महतो, सराईकेला 
सरायकेला जिला के गम्हरिया प्रखंड के भाजपा गम्हरिया प्रखंड के कार्यकर्ताओं के माध्यम से एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से जग्गनाथपुर पंचायत के मध्य विद्यालय प्रांगण में कोविड टेस्ट करवाया गया।
इस कोविड जाँच शिविर में कुल 28 लोगों का जाँच किया गया जिसमें 1 व्यक्ति का जाँच पोसिटिव आया। उसे सरकारी गाइडलाइन की जानकारी के साथ ही होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई।
इस मौके पर भाजपा गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष अमित सिंह देव, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रश्मि साहू, युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष राहुल सिंह, दीपक सिंह के साथ-साथ प्रखंड के कई भाजपा के कार्यकर्ताओं आदि उपस्थित थे।