Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

जब रणबीर कपूर ने कैमरे के सामने की शॉकिंग हरकत, अनुष्का शर्मा के कपड़ों में पोछी नाक // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
न्यूज़ डेस्क : रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा की ऑफ स्क्रीन केमिस्ट्री जबरदस्त है। कई चैट शोज पर दोनों एक-दूसरे की टांग खींचते और मस्ती करते देखे जा चुके हैं। अब एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें रणबीर कपूर अपनी नाक में उंगली डालकर अनुष्का के कपड़ों में लगा देते हैं। इस पर अनुष्का उन पर गुस्सा करती हैं। इसके बाद रणबीर उनके कपड़ों का भी मजाक उड़ाते हैं। 

रणबीर की हरकत से चिढ़ गईं अनुष्का
अनुष्का शर्मा और रणबीर कपूर के बीच नोकझोंक के कई वीडियोज वायरल होते रहते हैं। करण जौहर के चैट शो और कपिल शर्मा के शो पर भी दोनों साथ आकर भाई-बहन की तरह झगड़ते दिखाई दे चुके हैं। उनके फैन्स रणबीर अनुष्का के वीडियोज खोज-खोजकर वायरल करते रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो खूब देखा जा रहा है। यह वीडियो 'ऐ दिल है मुश्किल' के पब्लिसिटी टूर का है। इसमें अनुष्का उनकी इस आदत से चिढ़कर गुस्सा करती दिख रही हैं। यह क्लिप 2016 में The Quint के साथ इंटरव्यू की है।