Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

सपना चौधरी ने टीवी पर अपना गाना चलाकर लगाया पोछा, बेड पर दिखी बेटे की झलक // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
न्यूज़ डेस्क : सपना चौधरी ऑनस्क्रीन आती हैं तो लोगों को खूब एंटरटेन करती हैं। उनके फैन्स उनकी निजी जिंदगी के बारे में जानने के लिए भी काफी एक्साइटेड रहते हैं। बीते साल उन्होंने वीर शाहू से शादी की और एक बेटे की मां भी बन गईं। डिलीवरी के बाद ब्रेक लेकर वह काम पर वापसी भी कर चुकी हैं। सपना सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव हैं। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह घर पर पोछा लगाती दिख रही हैं। 

सपना चौधरी का दिखा देसी स्टाइल
सपना चौधरी दिल से देसी हैं और इस बात पर उनको गर्व भी है।  उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह अपने घर पर पोछा लगाती दिख रही हैं। कमरे में टीवी चल रहा है जिस पर सपना का गाना 'घुंघरू' दिखाई दे रहा है। पास में बिस्तर पर उनके बेटे के पैर भी दिख रहे हैं।