Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

टीएमसी नेता धर्मेंद्र सिंह हत्याकांड का सुराग ढूंढने पहुंची बंगाल पुलिस // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
न्यूज़ डेस्क : पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता धर्मेंद्र सिंह हत्याकांड को लेकर आरोपियों के सुराग में पश्चिम बंगाल के हावड़ा की पुलिस जमशेदपुर पहुंची। पुलिस ने मानगो एवं उलीडीह थाना के सहयोग से जाकिरनगर रोड नंबर-10 में आरोपी को लेकर एक घर में पूछताछ की। यह घर आरोपी सलीम के बड़े भाई की ससुराल बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, टीएमसी नेता धर्मेंद्र सिंह की दिसंबर 2020 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद घटना के चश्मदीद गवाह टीएमसी कार्यकर्ता भोला राय (37) की 21 दिसंबर की रात 11 बजे हावड़ा के बी गार्डन थाना अंतर्गत शिवपुर में लाल कुर्ती रोड पर अंधाधुंध फायरिंग करते हुए हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने पांच अपराधियों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि सलीम व एक अन्य आरोपी अबतक फरार हैं। इधर, हावड़ा पुलिस को जानकारी मिली कि जाकिरनगर रोड नंबर 10 में सलीम के बड़े भाई की ससुराल है। हावड़ा पुलिस ने जमशेदपुर पहुंचकर जाकिरनगर रोड नंबर 10 में घर पर जाकर पूछताछ की। सलीम के बड़े भाई के ससुर ने पुलिस को बताया कि कई वर्षों से उनका सलीम के परिवार के किसी सदस्य से कोई संपर्क नहीं है। इसके बाद पुलिस वापस मानगो थाना आ गई। फिलहाल हावड़ा पुलिस शहर में ही है और वह अभी एक और जगह पर पूछताछ करेगी।