Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

विधवा के साथ तीन लोगों ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर कर दिया गर्भवती // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
न्यूज़ डेस्क : बिहार के अररिया जिला के महलगांव थाना इलाके से है,जहां एक विधवा अपने पति की मौत के बाद अपने सास-ससुर व दो बच्चों के साथ रह रही थी। गांव के मोहम्मद सलीम ,मोहम्मद सरवर, मोहम्मद हसनगीर करीब 8 महीने से विधवा के घर आते जाते थे। पति की मौत करीब दस साल पहले ही हो चुकी थी। इन तीनो ने उसे शादी का झांसा देकर गर्भवति कर दिया और उससे वृद्धा पेंशन दिलाने के नाम पर उसका आधार कार्ड लेकर उससे कई सारे कागजों पर अंगूठे का निशान भी लगवाया।

गर्भवती होने पर किया शादी से इनकार
तीनों ने उस महिला को अलग अलग जगह बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और कहा कि तीन लोगों में से कोई एक उससे शादी कर लेगा। हालांकि जब महिला गर्भवती हुई तब तीनो से उससे शादी करने से मना कर दिया। वहीं पीड़ित महिला का आरोप है कि वे मिलकर उसके आवास योजना के सारे पैसे भी खा गए। महिला ने बड़ी हिम्मत करके अपने साथ हुए इस शोषण के खिलाफ़ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।