खुटौना : ललमनिया पुलिस ने एक साथ दो शराबियो को गिरफ्तार किए जाने की खबर दी है। दी गई जानकारी के मुताबिक़ मंगलवार को संध्या गस्ति पर निकले पुलिस बल ने थाना क्षेत्र के तौरियाही ईदगाह के पास संध्या 5 बजे बेसुमार नशे की हालत में हंगामा करते उन पर नजर पड़ी लिहाजा पकड़ कर थाने लाया गया। मेडिकल जांच हेतु इन्हे खुटौना सीएचसी लाया गया। जहां ज्यादा मात्रा में अल्कोहल लेने की पुष्टि हुई। पुष्टि होते ही हवालात में बंद होकर पूछ ताछ शुरू कर दिया गया। जिसमे एक ने अपना नाम जितेंद्र राम तथा दूसरा गोविंद प्रसाद पंडित जो थाना क्षेत्र के तौरियाही गांव का रहने वाला बताया है। उक्त दोनों व्यक्तियों को पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए न्याययिक हिरासत में भेज दिया है।



