Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

शादी में डीजे बंद करवाना पुलिस को भारी पड़ गया, एक आरक्षक के सिर पर लगी गंभीर चोट // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।

संवादसूत्र- राम प्रकाश ठाकुर, बलरामपुर (छत्तीसगढ़)
शादी में डीजे बंद करवाना पुलिस को भारी पड़ गया। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस टीम पर ही हमला कर दिया। हमले में एक आरक्षक के सिर पर गंभीर चोट आई है। मौके पर से पुलिसकर्मियोें को जान बचाकर भागना पड़ा।
दरअसल ये मामला राजपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। घायल आरक्षक का उपचार राजपुर अस्पताल में किया जा रहा है। ग्राम नवकी में शादी समारोह में डीजे बज रहा था। इसकी शिकायत मिलने पर पुलिस टीम पहुंची। जिसके बाद वहां के लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि सुबह 4 बजे की घटना है। फिलहाल इस मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है।