Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

पुलिस ने कार वाले चोर गिरोह का किया पर्दाफ़ाश, गला हुआ सोना सहित कई सामान हुए बरामद, भेजा गया जेल // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।


संवादसूत्र- सुभाष गुप्ता, राउरकेला (ओडिशा)

पुलिस ने कार का इस्तेमाल करके चोरी करने वाले चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। सुचना के अनुसार सेक्टर-7 पुलिस स्टेशन में हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में एडिशनल एस पी, संग्राम केशरी बेहेरा ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा की बिगत 22 मई 2021 को प्रीति पद्मा दास क्वार्टर न B/96, सेक्टर -6, P/S सेक्टर -7, के ड्यूटी जाने के बाद दोपहर करीब 3.30 शाम को निर्मल घोष, (21), पिता सत्यभामा घोष, A/P तारातारिणीपल्ली सेक्टर -6 और उसका दोस्त राजू मुखी, क्वार्टर न- A/4 सेक्टर 20 P/S सेक्टर 19, दोनों राजू मुखी के मारुती सेलेरियो कार OD-14S-5802में सवार होकर श्रीमती दास के घर B /96. सेक्टर- 6, पहुंचे जो बहार से ताला लगा हुआ था, अभियुक्त निर्मल घोष, ताला तोड़ कर घर के अंदर दाखिल हुआ और घर से 2 सोने की चैन, 2 सोने की चूड़ियां, सोने की अंगूठी, हाथ घडी, एक निकोंन डिजिटल कैमरा चुरा कर बाहर खड़ी कार से फिर दोनों फरार हो गए।
उसके बाद उन्होने चोरी की गयी सोने को बेचने के लिए, सोने का व्यापारी प्रकाश पात्र A/P- क्वार्टर न C /195, सेक्टर -7, को सम्पर्क किया और 1 लाख 3 हजार  रुपए में बेच दिया। पुलिस की तफ्तीश के दौरान विशेष सूत्रों से मिली सुचना के आधार पर उनको पकड़ आर कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होने अपना जुर्म कबूला और उनके निशाँनदेहि पर चोरी की गयी समान को जब्त किया गया और चोरी के आभूषणों को खरीदने वाले व्यापारी को भी पकड़ा गया। उसके पास से सोने को सोने के बिस्कुट के आकर में जब्त किया गया जिसे उसने गला कर बिस्कुट का आकर में रखा था।
जब्त किये गए समान चोरी में इस्तेमाल हुआ कार मारुती सेलेरिओ OD14S -5802, 39ग्राम सोने का बिस्कुट, निकोन डिजिटल कैमरा, Titan हाथ घडी, नगद 53, 000, रुपए.