डोभी थाना क्षेत्र के मुंशीचक गांव में कुछ मनचले युवक के द्वारा गांव के रामजी कुमार के घर शादी समारोह के वर कटाई की रस्म के दौरान नृत्य कर रही महिला का वीडियो बना रहा था। इस दौरान उक्त महिला के द्वारा विरोध किया गया। विरोध करने पर महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने का प्रयास किया गया।
काफी देर बाद महिला के परिजन रामजी कुमार के विरोध करने पर गांव के कुछ युवकों ने मारपीट की। इस घटना में कई लोगो के घायल होने की सूचना है। घटना की जानकारी स्थानीय थाना में लिखित आवेदन रामजी कुमार ने गुरुवार को दिया है। लिखित आवेदन में बताया गया है की विजय यादव हमारे यहां बर कटाई की रस्म के दौरान नृत्य कर रही महिला का वीडियो बना रहा था।
इस दौरान मना करने पर विजय यादव इसका विरोध किया और अपने गैंग के कई साथियों को बुलाकर मारपीट किया। जिसमें आधा दर्जन लोग घायल है। इसमे मोहन मिस्त्री का दाहिना हाथ भी टूट गया है।
वहीं मिथिलेश मिस्त्री, नवल शर्मा, श्रद्धा कुमारी सहित आधा दर्जन लोग घायल है। सभी का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। एक व्यक्ति को ज्यादा चोटिल होने से गया रेफर किया गया है। घटना में सुनील यादव, धूलेश्वर यादव, गोरे लाल यादव को अभियुक्त बनाया गया है।


