Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

साइबर अपराधी बेखौफ, डीजीपी का फर्जी फेसबुक अकाउंट बना भेज रहे मैसेज // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
न्यूज़ डेस्क : झारखंड में साइबर अपराधी इस कदर बेखौफ हो गए हैं कि पुलिस के वरिष्‍ठ अधिकारियों को भी नहीं बख्‍श रहे हैं। ताजा मामला झारखंड के डीजीपी से जुड़ा है जिनके नाम से साइबर अपराधियों ने एक नया फेसबुक अकाउंट बना डाला। यही नहीं डीजीपी के फर्जी फेसबुक अकाउंट से लोगों को फ्रेंड रिक्‍वेस्‍ट भी भेजने लगे। एक व्‍यक्ति से रुपयों की मांग भी की। 

मंगलवार सुबह डीजीपी नीरज सिन्हा ने खुद अपने साथ हुई इस जालसाजी के बारे में जानकारी दी। इसके पहले भी झारखंड में कई वरिष्‍ठ पुलिस अधिकारियों के फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर साइबर अपराधी पुलिस को चुनौती देते रहें हैं। झारखंड पुलिस ऐसे अपराधियों के आगे बेबस नज़र आती है। 

जिन अधिकारियों के फर्जी अकाउंट बनाए गए उनमें कोल्हान के डीआईजी राजीव रंजन, डीएसपी कमल किशोर, बोकारो के पूर्व डीसी शामिल हैं। इनके अलावा सीआईडी और पुलिस मुख्यालय के कई अधिकारियों के नाम से भी फर्जी अकाउंट बनाए जा चुके हैं। साइबर अपराध से जुड़े इन अपराधियों में से एक भी अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है। लिहाजा अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है। अब उन्‍होंने प्रदेश के सबसे बड़े पुलिस अफसर के ही नाम से फर्जी अकाउंट बना लिया।