Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

खगड़िया में बीच सड़क पर युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा, पूर्व विधायक का नाम लेकर पुलिस को धमकाया, वीडियो हुआ वायरल // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।

न्यूज़ डेस्क : बिहार के खगड़िया में गोगरी के जमालपुर बाजार में लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे जवाहर ज्वेलर्स के दुकान से निकली एक महिला ग्राहक ने पुलिस पर आग बबूला होकर खूब खरी – खोटी सुनायी। इस दौरान करीब आधे घंटे तक जमालपुर बाजार में अफरातफरी मची रही। वहां भीड़ में मौजूद लोगों ने इस हाई वोल्टेज ड्रामा का वीडियो बना लिया जो अब वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार जब महिला ग्राहक दुकान से निकली तो उससे एवं उसके भाई से पुलिस पूछताछ करने लगी। बाद में महिला ग्राहक के भाई को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसी बीच महिला को पुलिस द्वारा रूकने के लिए कहा गया। इस पर महिला ग्राहक पुलिस पर आग बबूला हो गई एवं दबंगई करते हुए खूब खरी खोटी सुनायी।

दरअसल भाई को हिरासत में लेने के बाद उसकी बहन अपना आपा खोते हुए आग बबूला हो पुलिस पदाधिकारी व अन्य अधिकारियों को जमकर गालियां दी और पुलिस को सबक सिखाने की धमकी भी दी। लड़की इतने पर नही रूकी और एक पूर्व विधायक को फोन लगा पुलिस वालों को वर्दी उतरवाने तक की धमकी दी। बाद में लड़की को भी हिरासत में ले लिया गया। लडकी के परिजनों ने बताया कि वह दिमागी रूप से कमजोर है।

लड़की के परिजन अपने साथ लाए डॉक्टरों की पर्ची लेकर आए और कहा कि इसका इलाज चल रहा है। बाद में महिला ग्राहक को महिला पुलिस ने गोगरी थाना ले लायी। जिसे बाद में बांड भरवाकर छोड़ दिया गया। इधर घटना के बाद काफ समय तक अफरा तफरी की स्थिति बनी रही।वहां भीड़ में मौजूद लोग लगातार वीडियो बनाए जाने की भी बात कह रहे थे।