हैरानी की बात है कि शादी और श्राद्ध समारोह में सरकार ने मात्र 20 लोगों को शामिल होने का नियम बनाया है. वैसी स्थिति में स्थानीय सोनो पुलिस कार्रवाई उसी समय क्यों नहीं हुई. वहां रात भर डांसर के साथ वहां मौजूद बड़ी संख्या में भीड़ भी रात भर ठुमके लगाते दिख रही है. जानकारी के अनुसार जिले के खैरा थाना इलाके के देवपुर गांव से सोनो के कोहिला गांव में 22 मई की रात श्यामदेव यादव के घर बारात गई थी. लगभग डेड़ सौ की संख्या में बारात भी कई वाहनों में भर कर गई थी.
शादी समारोह में बड़ी संख्या में लोगों का शामिल होना और फिर बगैर आपस की दूरी और कोविड नियमों की धज्जियां उड़ाई गईं. रात भर डांस देखने के लिए बड़ी भीड़ का वीडियो वायरल हुआ है. इस पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की. इस मामले में जमुई एसपी प्रमोद कुमार मंडल ने बताया कि वीडियो की सत्यता की पड़ताल कर संबंधित लोगों पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी. यह भी पता लगाया जा रहा है कि शादी के आयोजन की सूचना थाना में दी गई थी कि नहीं.



