Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

शादी समारोह से लौट रहे युवकों की बाइक ट्रक से टकरायी, एक की मौत और एक घायल // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।

संवादसूत्र:- मो. जमीर अख्तर, हजारीबाग ( झारखंड)

खराब मौसम की वजह से बुधवार अहले सुबह एक बाइक सवार की मौत सड़क दुर्घटना में हो गयी, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना हजरीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र के भटबिगहा मोड़ की है.

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया. वही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. मृतक की पहचान 24 वर्षीय जीवलाल रविदास के रूप में की गयी है. दोनो चंदवारा थाना क्षेत्र के गैड़ा के बताये जा रहे हैं.

बताया जा रहा है कि दोनों युवक अपनी बाइक से शादी समारोह में चौपारण आये थे, शादी समारोह के बाद दोनों बाइक से आने गांव गैड़ा लौट रहे थे. खराब मौसम के कारण बाइक सवार सामने से आ रहे ट्रक को नही देख पाए जिससे बाइक की सीधी टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी बाइक पर सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दूसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़ कर भागने में सफल रहा. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया.