जामताड़ा में संयुक्त संघर्ष मोर्चा के काला दिवस का नेतृत्व किसान सभा जिला कमेटी के चंडीदास पुरी ने किया. पुरी ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों का बनाया कानून पूर्ण रूप से किसान विरोधी कानून है. यह कानून सिर्फ कॉर्पोरेट घराने की मदद के लिए बनाया गया है.
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रामेश्वर उरांव के निर्देशानुसार हजारीबाग में जिला कांग्रेस के अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह सहित जिला के समस्त कांग्रेसजनों ने अपने-अपने घरों काला झंडा और काला बिला लगाकर किसान आंदोलन का समर्थन किया.
कोडरमा में सीटू, एआईकेएस, डीवाईएफआई, एसएफआई आदि मज़दूर किसान, छात्र युवा संगठनों के द्वारा स्वास्थ सुरक्षा सप्ताह के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए अपने अपने घरों के बाहर काला बिल्ला लगाकर मांगों से संबंधित पोस्टर लिए प्रदर्शन किया और काला दिवस मनाया.




