Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

ढाबे में छिपे मोस्ट वांटेट माओवादी अनिल यादव को पुलिस ने धरदबोचा, हथियार व भारी मात्रा में शराब भी बरामद // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।

संवादसूत्र- राम प्रकाश ठाकुर, 
बलरापुर (छत्तीसगढ़)

बलरामपुर जिले की बरियों चौकी पुलिस ने एक ढाबे में कई दिन से छिपे माओवादी को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ सामरीपाट इलाके में वाहनों में आगजनी सहित अन्य संगीन वारदातों में शामिल होने का आरोप है। पुलिस उसकी लंबे समय से खोजबीन में जुटी थी।

पुलिस ने ढाबा संचालक को भी इस मामले में गिरफ्तार किया है। ढाबे की तलाशी में पुलिस को हथियार व भारी मात्रा में शराब भी मिली है। पुलिस फिलहाल दोनों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद ही पुलिस मामले का पूरा खुलासा करेगी।

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के बरियों चौकी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बघिमा में रविंद्र शर्मा द्वारा संचालित ढाबे में पिछले कई दिनों से एक माओवादी छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मंगलवार की रात ढाबे में छापा मारा। यहां से पुलिस ने स्थायी माओवादी अनिल यादव को गिरफ्तार किया।