बरडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत आदर गांव के टोला लाहासुर टोला पर के अकबर अंसारी के दो नाबालिक लड़की को बुधवार की चार लोगों के द्वारा बहला-फुसलाकर पेट दर्द की दवा बता कर जहर दे देने का मामला प्रकाश में आया है ।|वहीं परिजनों के द्वारा 19 मई की प्रातः लगभग 6:00 बजे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया था। जबकि 19 मई की रात 2:00 बजे के बाद दोनों सगी बहन की स्थिति बिगड़ने लगी इसके बाद उसके माता-पिता द्वारा उसे इलाज हेतु एक प्राइवेट अस्पताल में लाया गया था। इसी दौरान बड़ी लड़की 14 वर्षीय सबीना खातून की मौत हो। वही गांव के कुछ लोगों के द्वारा समझा-बुझाकर परिजन के साथ मिलकर 50 से 60 संख्या में लोग एकत्रित होकर सबीना खातून की मिट्टी स्थानीय कब्रिस्तान में दे दी गई। वहीं 12 वर्षीय नजुरू खातुन छोटी लड़की ठिक हो गई। वहीं मामला प्रकाश में आने के बाद बरडीहा पुलिस परिजनों से पूछताछ कर आवेदन के आधार पर 23 मई को के पिता द्वारा बरडीहा थाना में लिखित आवेदन दिया गया। वह बरडीहा थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंदुरिया ने बताया कि आवेदन के आलोक पर चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज दर्ज कर ली गई है। वहीं मृत लड़की का शव दिन सोमवार की सुबह पुलिस निरीक्ष संजय कुमार खा खा, बरडिहा थाना प्रभारी पंकज सिंदुरिया, कांडी थाना प्रभारी नितिश कुमार एवं प्रखंड मजिस्ट्रेट संदीप कुमार गुप्ता के उपस्थिति में कब्र से बाहर निकाला गया और कागजी प्रक्रिया पूरी करके ने के बाद शव को पोस्टमार्टम कराने हेतु गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया गया। वही इस संबंध में बरडीहा थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंदुरिया ने कहा कि अनुसंधान जारी है। वही मिली सूत्रों की जानकारी के अनुसार ग्रामीण के द्वारा बताया गया कि दोनों लड़की जहरखुरानी का शिकार हुई थी किसने कैसे क्या किया हम सब नहीं जानते। मौत के बाद सभी ग्रामीणों ने मिलकर शव को स्थानीय कब्रिस्तान में दफना दिया गया था। इधर गौरतलब हो कि जब 19 मई की रात की घटना है तो ऐसी स्थिति में मृतक युक्ति के पिता दो द्वारा 23 मई को बरडीहा थाना में आवेदन देने की बात कही जा रही है। इसे बारीकी से जांच करने की आवश्यकता है। क्योंकि दवा के बहाने जहर 19 की रात कैसे दी गई और घटना घटी और मृतक के परिजन के द्वारा 23 मई को आवेदन कैसे दिया गया जो जांच का विषय है।


