जिले के सेक्टर-21 स्थित बैक आँफ बरौदा के परित्यक्त दो मंजिला मकान से कुछ लोग ईटे निकाल कर ले जा रहे थे। ये लोग मकान के निचले हिस्से से अधिक परिमाण में ईट निकाल चुके थे। मकान के निचले हिस्से से ईट निकालने की वजह से ऊपरी हिस्सा भरभरा कर गिर पडा़। जिसमें कुछ लोगो के दबने की आशंका जताई जा रही है। हालात का जायजा लेने मौके पर पुलिस उपाधिक्षक (डीएसपी) असीम पंडा़ पुलिस बल और कुत्ता दस्ता (डोग स्क्वाएड) के साथ मौके पर पहुँच कर इस दुर्घटना का मुयाना कर रहे है।
मौके पर अग्नीशामक बिमाग के कर्मचारी भी पहुँचे। और पुलिस बल के साथ मिल कर बचाव कार्य में जुट गए है। घायलो को ले जाने के लिए अस्पताल गाडी (एम्बुलेंस) भी मौके पर पहुँच चुकि है।
मौके पर जुटी भीड़ को नियन्त्रित करने,और वचाव कार्य करने में पुलिस बल और अग्नि शामक दल को काफी मसक्कत करनी पडी़।



