Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

शादी समारोह में लगे बार-बालाओं के ठुमके, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, रात भर झूमते रहे बाराती // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।



न्यूज़ डेस्क : 
बिहार में नीतीश सरकार के द्वारा अभी लॉकडाउन-3 लगा हुआ है। साथ ही नई गाइडलाइन भी जारी कर दिया गया। जिसमें कहा गया है कि किसी भी शादी समारोह में 20 से अधिक लोगों का जमावड़ा नहीं लगाना है।

लेकिन, बेगूसराय जिले के चेरियाबारीपुर थाना क्षेत्र के श्रीपुर गांव में एक शादी समारोह में लव नई गाइडलाइंस का धज्जियां उड़ाते करीब 70 से अधिक लोग शामिल होकर बार-बालाओं के साथ अश्लील डांस करते रहे है। जबकि, प्रशासन-पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। आपको बता दे की सोमवार देर रात तक समारोह में ठुमके लगाती रही और लोग अश्लील धुनों पर मग्न रहे। ना चेहरे पर मास्क और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा था।

क्या कहते है स्थानीय थाना अध्यक्ष
चेरियाबरियारपुर थानाध्यक्ष रोहित कुमार का कहना है कि गांव में शादी समारोह में 20 लोगों को ही शामिल होने की इजाजत है। साथ ही किसी समारोह में DJ, बैंड-बाजे और बार बालाओं के डांस पर पूरी तरह रोक है। लेकिन, इसके बावजूद ऐसा कैसे हुआ। इस बात की जांच की जा रही है। इस समारोह को लेकर थाने से अनुमति नहीं ली गई थी। इस मामले में जो भी दोषी होंगे उनपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।