Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

सुशील मोदी का मुंह थूरने की धमकी देने पर लालू की बेटी रोहिणी पर चला ट्वीटर का डंडा // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
न्यूज़ डेस्क : राजद प्रमुख लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के ट्विटर अकाउंट को लाॅक कर दिया गया है. रोहिणी आचार्य ने बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और बीजेपी सांसद सुशील मोदी के मुंह तोड़ देने की शिकायत की थी. जिसके बाद सुशील मोदी ने रोहिणी आचार्य की शिकायत की थी. जिसके बाद शुक्रवार को ट्विटर ने उनके अकाउंट को लाॅक कर दिया है.

बीजेपी सांसद सुशील मोदी ने शुक्रवार को ट्विटर पर रोहिणी आचार्य के ट्वीट की शिकायत की फोटो ट्विटर पर शेयर की. उन्होंने कहा कि लालू परिवार की एक बहुत की मुखर महिला सदस्य के ट्विटर अकाउंट को ट्विटर ने मेरे खिलाफ गाली और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के लिए लाॅक कर दिया है.
दरअसल, सुशील मोदी ने तेजस्वी यादव के आवास को कोविड केयर सेंटर में बदलने पर तंज किया था. सुशील मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा था कि तेजस्वी यादव के परिवार में दो बहनें एमबीबीएस डाॅक्टर हैं. कोरोना संक्रमण के दौर में उनकी सेवा क्यों नहीं ली गई? उन्होंने कहा कि यदि राजद नेतृत्व में गरीबों की सेवा के लिए तत्परता और गंभीरता होती तो अस्पताल शुरू करने के लिए पहले सरकार से अनुमति ली जाती और उसके मानकों का पालन किया जाता.

जिसका जवाब देते हुए रोहिणी आचार्य ने कहा कि आज के बाद मेरा या मेरी बहनों का नाम लिया न तो लीचर सुशील मोदी तो मुंह ठुर देंगे आकर, भाग यहां से राजस्थानी मेढक. उन्होंने कहा कि ई हाफ पैंट मोदी अपनी सृजन चोरनी/कान कटनी/चावल लुटनी बहन के जैसा समझा है तेजस्वी तेज की बहनों को? लुच्चा कहीं का अब हमारे नाम पर राजनीति चमकाना चाहता है. इसके बाद सुशील मोदी ने रोहिणी आचार्य की शिकायत ट्विटर से की थी.