न्यूज़ डेस्क : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है. चिनहट पुलिस ने एक मकान में छापेमारी कर सात लोगों को गिरफ्तार किया है. जिनमें पांच युवतियां और दो युवक शामिल है. ये सभी युवतियां असम के नौगांव की निवासी है. यह सैक्स रैकेट सोशल मीडिया के माध्यम से संचालित होता था. इन लड़कियों की फोटो और वीडियो कस्टमर को भेजकर इनके दाम तय किए जाते थे. चिनहट पुलिस के अनुसार इस मामले में आरोपियों से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
कुछ दिनों पहले लखनऊ में थाईलैंड से आई युवती की कोरोना से मौत होने के बाद पुलिस को जिले के कई हिस्सों में सैक्स रैकेट चलाने जाने की जानकारी मिली. जिसमें विदेशों और पूर्वोत्तर राज्यों से आई युवतियों के शामिल होने की बात सामने आई थी. इसी दौरान ऋषि उघान कालोनी स्थित मकान में सेक्स रैकेट चलाए जाने की आशंका जताते हुए स्थानीय लोगों ने शिकायत की थी. एसीडीपी पूर्वी सै. कासिम आब्दी ने बताया कि यहाँ संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद शुक्रवार को पुलिस ने दबिश दी.
इस दौरान गौंडा के गुलाब गंज का निवासी विवेक सिंह और रायबरेली का आश मोहम्मद अरेस्ट किया गया. साथ ही महिला पुलिस ने पांच युवतियों को भी पकड़ा. आरोपी विवेक सिंह से पूछताछ में पता चला कि ये युवतियां इंदिरानगर के एक सेक्स रैकेट के साथ जुड़ी थी. जिन्हें दोनों आरोपियों ने चिनहट में लाया था. वहीं गिरफ्तार युवतियों ने बताया कि ट्रांस गोमती में स्पा सेंटर और मसाज पार्लर में ये युवतियां काम करती है. ग्राहकों तक पहुंचने के लिए इनके व्हाट्सएप और टेलीग्राम पर कई ग्रुप है. एक बार कस्टर के संपर्क में आने के बाद ये युवतियां अपना नंबर भी दे देती है.


