सरायकेला जिला के गम्हरिया प्रखण्ड के जगन्नाथपुर में विश्वकर्मा समाज की ओर से देवनागरी, जगन्नाथपुर, गम्हरिया स्थित काली मंदिर, शिव मंदिर, दुर्गा मंदिर, नारायण मंदिर, कृष्णा मंदिर, सात बोहनी मंदिर, शनि मंदिर तथा विश्वकर्मा मंदिर के पूरे परिसर में सेनेटाइज करने का काम किया गया। कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मंदिरो को सेनेटाइज करने का काम किया। जिसमें दिनेश शर्मा, शशि शर्मा, अजेश शर्मा, हर्ष शर्मा, राजेंद्र सिंह एवं अन्य के सहयोग से किया गया।


