न्यूज़ डेस्क : बिहार की राजधानी पटना के पारस अस्प्ताल में जिस कोरोना पीड़िता से दुष्कर्म करने का आरोप पारस अस्पताल में लगाया था उस पीड़ित की मौत हो गई है. अब मामला तूल पकड़ता जा रहा है. मां की मौत के बाद बेटी ने मौत को मर्डर करार देते हुए शास्त्री नगर थाने में केस दर्ज कराया है. शास्त्रीनगर थाने में मृतका की बेटी के बयान पर धारा 166 बी एवं 354 ,136 धारा के तहत केस दर्ज किया गया है. बेटी ने जो आरोप लगाया है उसके आधार पर केस में छेड़खानी और हाथ- पैर बांधने का भी मामला किया गया है. साथ ही हॉस्पिटल के तीन अज्ञात स्टाफ के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. अब, मां की मौत के बाद से ही बेटी का रो- रो कर बुरा हाल है.
जानकारी के अनुसार, मृतिका आंगनबाड़ी सेविका थी और यह परिवार मूल रूप से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा का रहने वाला है. वहीं, कहा जा रहा है कि पीड़िता की हृदय गति रुकने से मौत हुई है. बेटी ने बताया कि 15 साल पहले ही पिता की मौत हो गई थी. महिला की बेटी ने आरोप लगाया है कि 16 मई की शाम 6 बजे और 17 मई की सुबह 11 बजे के बीच पारस अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मां से दुष्कर्म की कोशिश की गई थी. बेटी ने पिछले दिनों बताया था कि उसकी मां को फिलहाल वेंटिलेटर पर रखा गया है और ठीक होने के बाद ही वह सारी चीजों की जानकारी दे पाएगी.
अस्पताल प्रशासन का इस बारे में अपना ही तर्क हैहालांकि, अस्पताल प्रशासन का इस बारे में अपना ही तर्क है. उसने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे बेबुनियाद बताया है. पीड़िता का कहना है कि पारस हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने उसे यह कहते हुए साइन करवाया कि उनकी मां की हालत खराब है. लेकिन उसकी मां उसके साथ पैदल चल कर आई थी. फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है और मजिस्ट्रेट भी जिला प्रशासन के निर्देश पर अपने स्तर पर जांच कर रहे हैं.


