Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

गया में यास तूफान का असर देखने को मिला, कई जगहों पर घुसा पानी // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
संवादसूत्र- निरंजन कुमार, गया
जिले में यास तूफान का असर देखने को मिल रहा है,यास तूफान के कारण हुई भारी बारिश के कारण जिले के शहरी और निचले इलाकों में जलजमाव हो गया है, वहींं कोविड- 19 अस्पताल के रूप में घोषित अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल में भी पानी घुस गया है,यहां के सड़के तालाब बन चुकी है, अस्पताल में पानी इस कदर भर गया है कि एक एम्बुलेंस जलजमाव वाले पानी मे घण्टो फंसा रहा, दरअसल यास तूफान के कारण जिले में पिछले 24 से भी ज्यादा मूसलाधार बारिश हो रही है, इतनी अधिक बारिश होने से कोविड अस्पताल अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कोविड वार्ड में जाने के लिए लोगों को रातों रात बनी तालाब से होकर जाना पड़ रहा है, कोविड वार्ड जाने के लिए लोगो को चारपहिया वाहन का प्रयोग करना पड़ रहा है। हालांकि अस्पताल प्रशासन ड्रेनेज सिस्टम को ठीक कराने की बात कह रहा है।