Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

यास तूफान की वजह से लगातार 3 दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने गया में किसानों की कमर तोड़ दी // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
संवादसूत्र- निरंजन कुमार, गया
यास तूफान के वजह से लगातार तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने बिहार के गया में किसानों की कमर तोड़ दी है। किसानों के सामने एक बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। मूंग जैसे दलहन की लगी फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई। इतना ही नहीं हरी सब्जियों के लगे फल और फूल भारी बारिश के कारण झर गए हैं। जो फल जो हरी सब्जियां लगे हुए थे वह सारे तीन दिनों में खेतों में ही गल गए। इसका सीधा सीधा असर बाजारों में बिकने वाली हरी सब्जियों पर पड़ेगा। किसानों ने बताया कि हरी सब्जियों के पौधे गल जाने के वजह से बाजार में हरी सब्जियों के मूल्य में बताशा वृद्धि होगी। जिसके वजह से लोगों तक हरी सब्जियां जितनी मात्रा में पहुंचने चाहिए वह नहीं पहुंच पाएगी। किसान सभा के पूर्व अध्यक्ष इंद्रदेव विद्रोही ने बताया कि यास तूफान ने किसानों की कमर तोड़ दी है। किसानों के सामने यास तूफान की वजह से भारी आर्थिक क्षति पहुंची है। खेतों में अतिवृष्टि के वजह से जमा हुए पानी की निकासी में कम से कम 15 दिन लग जाएंगे। किसान सभा के पूर्व अध्यक्ष इंद्रदेव विद्रोही ने कहा है कि प्रशासन और सरकार से हम मांग करते हैं कि यास तूफान से हुई क्षति का आकलन कर किसानों को मुआवजा की व्यवस्था करें। साथ ही खेतों में जमा बारिश के पानी की निकासी के लिए बड़े पैमाने पर मोटर पंप लगाकर जल निकासी कराएं।