Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

गर्मी के मौसम में पानी की समस्या न हो, DM ने की बैठक, जो योजना किसी तकनीकी त्रुटि के कारण बंद पड़े है उसे जल्द दूर करें // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
संवादसूत्र- निरंजन कुमार, गया
सरकार के कल्याणकारी एवं विकासात्मक 7 निश्चय योजना अंतर्गत हर घर नल का जल की समीक्षा बैठक समाहरणालय सभाकक्ष में जिलाधिकारी अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई। बैठक में मुख्य रूप से गर्मी के मौसम के मद्देनजर ज़िले में पानी की समस्या न हो, इसपर विचार विमर्श किया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि गर्मी के मौसम में अक्सर भुगर्व जल स्तर नीचे चला जाता है, जिस कारण पानी की समस्या उत्पन्न हो जाती है। सरकार के विकासात्मक योजना जल जीवन हरियाली अभियान से राज्य भर में पानी की समस्या में कमी आयी है। भुगर्व जल स्तर पहले से ऊपर आ चुका है। जिलाधिकारी ने निदेश दिया कि जो योजना किसी तकनीकी त्रुटि के कारण बन्द है, उसे सतत दूर करें। उन्होंने निदेश दिया कि लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल द्वारा वैसे स्थल, जहां नल जल योजना किसी कारणवश कार्य नहीं कर रहा है और वहां पानी की किल्लत हो सकती है, वैसे जगहों पर 01-01 चापाकल लगवाना सुनिश्चित करें। 

जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज पदाधिकारी से जानकारी प्राप्त किया कि वैसे 99 वार्ड जहां कठिन चट्टान क्षेत्र वाले हैं, उन वार्डो में बोरिंग की क्या स्थिति है, उसकी जानकारी प्राप्त किया। बैठक में जिला पंचायत राज पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि कठोर चट्टानों वाले 99 वार्ड में से 89 वार्डों में बोरिंग कार्य पूर्ण हो चुकी है, शेष 10 वार्डों में बोरिंग कार्य बचा हुआ है। जिलाधिकारी ने निदेश दिया कि वैसे वार्ड जहां बोरिंग का कार्य पूर्ण नही हुआ है, वहां 10-10 हाइड्रेंट पॉइंट के माध्यम से पेयजल तत्काल उपलब्ध करा दिया जाए, जिनमें वजीरगंज क्षेत्र में 7, डुमरिया में 1 एवं मोहड़ा में 2 है। 

जिलाधिकारी ने कुल संबंधित वादों में तत्काल बोरिंग करा कर मोटर से डायरेक्ट पानी सप्लाई करवाने का निर्देश दिया ताकि गर्मी के मौसम में उस क्षेत्र के आम जनों को पीने का पानी मिल सके। जिला पदाधिकारी ने जिला पंचायत राज पदाधिकारी को निर्देश दिया कि प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से रिपोर्ट प्राप्त कर स्कूल एवं आंगनवाड़ी केंद्रों पर बोरिंग कराते हुए पेयजल उपलब्ध कराएं। उन्होंने विधुत विभाग के अभियंता को निदेश दिया कि विधुत आपूर्ति कार्य को सुचारू रखना सुनिश्चित करेंगे तथा वैसे दोनों में जहां नल जल योजना के तहत पानी सप्लाई किया जा रहा है और वहां बिजली कनेक्शन नहीं लिया गया है, वैसे दोनों को बिजली कनेक्शन प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराएं।