Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

पिकअप वैन के चालक से मोबाइल और पैसे लूटने के आरोप में मुफस्सिल थाना ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजे // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
संवादसूत्र :- मो. जमीर अख्तर (हजारीबाग) झारखंड
मुफस्सिल थाना पुलिस ने पाँच लुटेरों को गिरफ्तार किया है। ये सभी बाइक से रेकी कर के लूटपाट की घटना को अंजाम देते थे। 

मिली जानकारी के अनुसार हजारीबाग के मफस्सिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोरिया फोरेन तालाब के पास रांची के तरफ से  4 लाईन होते हुए बगोदर की ओर जा रही पिकअप वैन से कुछ लुटेरों के द्वारा गाड़ी रोक कर पैसे व मोबाइल की लुट कर ली गई थी जिसके संबंध में धारा कांड संख्या 114/2021, धारा भारतीय दंड विधान के अंतर्गत 392 दर्ज किया गया था।

इस कांड में मुफस्सिल थाना पुलिस ने कार्यवायी करते हुए जबरा रोड निवासी स्वर्गीय अरविंद साव के पुत्र रिंकु कुमार गुप्ता, बालदेव राम के 18 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार, सिंघानी हरीजन बस्ती के रहने वाले स्वर्गीय जगदीश राम के पुत्र डब्लू राम, लाखे भुईंया टोली के रहने वाले प्रीतम राम के पुत्र सचिन कुमार, खिरगांव सिरका के रहने वाले स्वर्गीय बिल्टा राम के पुत्र राहुल कुमार राम को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया गया।

इस कांड की पुरी जानकारी हजारीबाग सदर थाना के S.D.P.O महेश प्रजापति ने मुफस्सिल थाना में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दी।