Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

बड़ी खबर: बिहार में 10 दिन के लिए और बढ़ सकता है लॉकडाउन, सीएम नीतीश कर सकते हैं ऐलान // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।


न्यूज़ डेस्क : 
बिहार में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बढ़ते प्रकोप से जूझने के लिए लॉकडाउन का कदम उठाया जा चुका है, जिसे बढ़ाने के बारे में रविवार शाम तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बड़ा ऐलान कर सकते हैं. इस संबंध में ताज़ा खबर है कि बिहार में लॉकडाउन को अभी और कुछ समय के लिए बढ़ाया जा सकता है. कोरोना क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में रविवार को फैसला होना है, लेकिन न्यूज़ 18 आपको पहले ही बता रहा है कि क्या फैसला हो सकता है.

बिहार में कोविड 19 के खिलाफ छिड़ी जंग में लॉकडाउन और बढ़ेगा या नहीं, इस सवाल पर विचार करने के लिए सीएम नीतीश कुमार कई अधिकारियों से संपर्क कर चुके हैं और कर रहे हैं. शाम तक नीतीश सरकार के फैसले से पहले न्यूज़ 18 को सूत्रों के हवाले से पता चला है कि 7 से 10 दिनों तक के लिए राज्य में लॉकडाउन को और बढ़ाया जा सकता है.

सूत्रों की मानें तो लॉकडाउन को लेकर क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप ने सीएम नीतीश कुमार को फिलहाल लॉकडाउन जारी रखने की सलाह दी है. मुख्यमंत्री ने कोरोना के खिलाफ नीतिगत स्तर पर जूझ रहे कई विभागों जैसे आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य, शिक्षा और ग्रामीण विकास विभाग के अफसरों से राय मांगी थी और बताया गया है कि इन सभी विभागों ने अपनी राय लॉकडाउन के पक्ष में दी है.

गौरतलब है कि बिहार में ग्रामीण इलाकों तक कोरोना का संक्रमण फैल चुका है. हालांकि पिछले 24 घंटों में रोज़ मिलने वाले नए केसों की संख्या कम हुई है और पिछले 24 घंटों में 4375 नए केस सामने आए हैं, लेकिन एक दिन में मौतों का आंकड़ा कुछ बढ़कर 103 रही. लेकिन अब भी सावधानी और सतर्कता बरतने की ​ही हिदायत दी जा रही है.