आज करीब चार बजे दिन में मंझियाव थाना और बरडीहा थाना के बॉर्डर के बीच गांव दवनकारा के बाकी नदी में बने रेलवे ब्रिज जो लगभग 35 मीटर ऊंचाई से छलांग लगाई सोलह वर्षीय युक्ति जो ब्रिज के नजदीक स्थित गांव बंजारी के पिता जयराम रजवार की पुत्री है।
ग्रामीणों द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया गया कि लड़की बचपन से ही अपने नाना के घर रेनीकुट में रहकर पढ़ाई करती थी। जो फिलहाल स्कूल बंद के कारण अपने गांव जतरो बंजारी आई थी और वो अपने परिवार समेत अपने रिश्तेदार के घर मृत्यु भोज में तिसीबार जाने के लिए अपने गांव से पैदल गाड़ी पकड़ने के लिए दवनकारा मेन रोड जा रहे थे।
अचानक आधी रास्ते में आपसी विवाद हुआ जिसमें पिता ने माता और पुत्री दोनो को फटकार लगाते हुए जा रहा था की अचानक से लड़की वापस लौटकर दौड़ते हुए वह रेलवे ब्रिज के ऊपर गई और कूद पड़ी।
जिसमे लड़की काफी घायल हो गई और उसका एक आंख, कमर समेत दोनो पैर खराब हो गया। जानकारी के अनुसार अभी तक उसी जगह से पहले भी तीन लड़के ने छलांग लगा चुके हैं। तत्काल ग्रामीणों द्वारा एंबुलेंस बुलाकर गढ़वा जिला सदर अस्पताल भेज दिया गया।


