Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

विधायक सविता महतो ने किया 10 ऑक्सीजन बेड युक्त कोविड केयर सेंटर का उद्घाटन // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
संवादसूत्र- नवीन चंद्र महतो (सरायकेला)
सरायकेला जिला के कपाली नगर परिषद क्षेत्र के डांगरडीह सामुदायिक भवन परिसर में 10 ऑक्सीजन बेड युक्त कोविड केयर सेंटर का उद्घाटन ईचागढ़ के विधायक सविता महतो ने किया। मालूम हो कि कपाली नगर परिषद क्षेत्र के घनी आबादी को देखते हुए कोविड संक्रमित मरीजों के बेहतर इलाज हेतु विधायक सविता महतो ने जिला प्रशासन को कपाली क्षेत्र में कोविड केयर सेंटर बनाने हेतु सुझाव दिया था। उपायुक्त अरवा राजकमल द्वारा कपाली नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी एवं सिविल सर्जन को भवन चिन्हित करते हुए तत्काल 10 ऑक्सीजन बेड युक्त कोविड केयर सेंटर प्रारंभ करने का निर्देश दिया था। विधायक सविता महतो ने कहा कि कोविड केयर सेंटर में कोविड संक्रमित मरीजों का इलाज के लिए 10 ऑक्सीजन युक्त बेड, दवाइयां एवं कोविड जाँच व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर मेयर शोभारानी महतो, डिप्टी मेयर सरवर आलम, अनुमंडल पदाधिकारी रंजीत लोहरा, कार्यपालक पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, डीआरसीएचओ डॉ जुझार मांझी, डॉ एच एस शेखर, केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, ओपी प्रभारी विनोद कुमार सिंह, शेख फरीद, मोहम्मद अरशद, मोहम्मद नौशाद आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।