Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

रक्षामंत्रीजी, झारखंड के हमारे भाइयों का शव घर भिजवाने में मदद करें: CM हेमंत सोरेन // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
न्यूज़ डेस्क : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मंगलवार को दूरभाष पर बात कर जोशीमठ में ग्लेशियर टूटने से मृत झारखंड के 11 निवासियों का पार्थिव शरीर परिवार को वापस भेजने को लेकर अपनाये जा रहे सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के रवैये पर खेद जताया है। मुख्यमंत्री ने रक्षा मंत्री से आग्रह किया है कि वह अपने अधीनस्थ अधिकारियों को इस संबंध में आदेश दें ताकि मृत मजदूरों का उनके परिजन अंतिम दर्शन कर सकें। 

उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने से  23 अप्रैल को आई आपदा में झारखंड के 11 मजदूरों की मौत हो गई। यह झारखंड के दुमका, पश्चिम सिंहभूम, खूंटी, रांची के ये मजदूर सीमा सड़क संगठन में काम कर रहे थे। अब तक बीआरओ की तरफ से मृतक श्रमिकों के शव को झारखंड भेजने के लिए पहल नहीं की गई है। इससे नाराज नाराज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर संबंधित अधिकारी को आदेश देने का आग्रह किया है।

मुख्यमंत्री ने फोन पर भी रक्षा मंत्री से बात की है। सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने से बीआरओ में काम कर रहे वीर श्रमिकों को हमने खो दिया। मृतकों को झारखंड भेजने के लिए बीआरओ द्वारा अभी तक कार्यवाही नहीं की गई है। फोन पर आदरणीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से बात हुई और उन्होंने बीआरओ की कार्यप्रणाली पर आक्रोश जताते हुए मदद का आश्वासन दिया है।