यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
न्यूज़ डेस्क : नियमित योग, सन्तुलित खानपान एवं संयमित दिनचर्या अपनाने से ही हम सदा स्वस्थ रह सकते हैं उक्त बातें शिव प्राण मैटी मिशन ऑफ इण्डिया के द्वारा मध्य विद्यालय नारायणपुर के परिसर में छात्रों के बीच एक दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर में बोलते हुए मैटी इलेक्ट्रो होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के निदेशक सह 'मिशन' के सचिव डॉ. सुभाष कुमार विद्यार्थी नें कहा.
डॉ. विद्यार्थी नें कहा कि योग प्राणायाम करने से मानव के अंदर जीवनी शक्ति (रोग प्रतिरोधक क्षमता) की बृद्धि होती है जिसे गंभीर एवं संक्रामक बीमारी से भी बचे रह सकते हैं. उपस्थित करीब सौ छात्रों को डॉ. विद्यार्थी नें कई तरह के योग एवं आसनों को कराते हुए उनसे होने वाले लाभ के बारे में सविस्तार बताया.
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक पवन कुमार, शिक्षक रबीन्द्र कुमार यादव, मुकेश कुमार गुप्ता, अजय कुमार शर्मा ,रूपेश कुमार यादव सहित शिक्षिका अनिता मद्धेशिया नें भी छात्रों को स्वस्थ रहने के लिए योग को अपने जीवन में अपनाने की बात कही.