Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

गया में सासंद विजय मांझी के बेटे का निधन: जिले में शोक की लहर //LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।




  

संवदादाता -निरंजन कुमार, गया
गया। गया में रविवार की देर रात जदयू के सांसद विजय कुमार मांझी के बड़े बेटे राजेश कुमार का निधन हो गया है। ब्रेन हेमरेज होने के कारण पटना IGIMS अस्पताल में रात्रि में दम तोड़ दिया। वे अपने पीछे पत्नी, चार पुत्री और एक पुत्र को छोड़ गए।
पार्थिव शरीर करीब सुबह दस बजे गया जिले के बाराचट्टी स्थित उनका आवास पहुंचेगा। जिसके बाद बाराचट्टी स्थित दाह संस्कार होगा। गया संसदीय क्षेत्र के सांसद विजय मांझी के बड़े बेटे राजेश कुमार के निधन पर मुख्यालय प्रभारी चन्दन सिंह, जदयू के जिलाध्यक्ष अभय कुशवाहा, महानगर अध्यक्ष राजू वर्णवाल, जिला उपाध्यक्ष कुमार गौरव उर्फ गौरव सिन्हा, जदयू नेता अवध कुमार, बुमेर पंचायत के पूर्व मुखिया राजकुमार यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष केडी यादव, जदयू प्रखंड अध्यक्ष विनोद मांझी, मुखिया विजय प्रसाद सिन्हा, राजू यादव, संजीव कुमार, पंचायत समिति सदस्य गणेश यादव, रेवा सिंह, बिहारी यादव, इन्द्रदेव यादव, समेत अन्य लोगों ने शोक व्यक्त किया।