Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

आग से निकली चिंगारी ने करीब एक दर्जन महादलित का घर जलाया, गांव में हाहाकार मचा // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।



संवाददाता –निरंजन कुमार, गया 
गया/गुरुआ। गुरूआ प्रखंड के बेलौटी पंचायत के फुलवरिया गांव में रविवार को आग से निकली चिंगारी ने करीब एक दर्जन महादलितों को जला कर राख कर दिया। घर जल जाने से महादलितों के सामने एक बड़ी समस्या उत्तपन्न हो गई है।
महादलितों को तन ढ़कने के लिए ना ही वस्त्र बचे और ना ही खाने के लिए एक अनाज का दाना और ना ही घर। अगलगी की इस घटना से गांव में हाहाकार मच गई है। फुलवरिया गांव के सत्येंद्र रजक ने बताया कि उनका गांव के बगल में मोरहर नदी से सटे सरकी का पौधा लगी हुई है। किसी ने सरकी में आग लगा दिया। धीरे-धीरे आग काफी दूर तक फैल गई। आग से निकली चिंगारी एवं लपटों से महादलितों के घर मे आग लग गई।
अगलगी की इस घटना में फुलवरिया गांव के महादलित रामफल मंडल, उपेंद्र मंडल, सत्येंद्र मंडल, विरेंद्र मंडल, जोगन मंडल, वालेश्वर मंडल,राजकुमार मंडल,शीतल मंडल,खुटनी देवी,सीता मंडल,अरुण मंडल आदि का फूस,मिट्टी एवं पक्का मकान जल कर राख हो गई। 
उन्होंने बताया कि घर मे रखे अनाज, वस्त्र समेत सभी सामग्री जल कर राख हो गई। आगलगी की सूचना मिलने के कुछ घंटों बाद दमकल की दो वाहन आये। तत्व जाकर आग पर नियंत्रण किया गया। सीओ मनोज कुमार दुब्बे ने कहा कि पीड़ित महादलित परिवारों को आपदा प्रबंधन से नियमानुकूल सहायता दी जाएगी।