Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

नगर पंचायत डोभी में मुख्य पार्षद पद के विजेता बने मथुरा यादव तो उप मुख्य पार्षद पद के योगेंद्र यादव ने मारी बाजी। //LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।


संवाददाता- निरंजन कुमार,गया
गया/डोभी। नवगठित डोभी नगर पंचायत में पहली बार हुई चुनाव में मथुरा यादव मुख्य पार्षद के पद पर निवर्तमान मुखिया जितेंद्र यादव को 148 मत से पराजित कर जीत दर्ज किया तो वही उप मुख्य पार्षद पद पर योगेंद्र यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पिंटू कुमार वर्मा को 141 मतों से पराजित कर जीत दर्ज किया। बताते चले कि मुख्य पार्षद पद पर जीत हासिल करने वाले मथुरा यादव की पत्नी उर्मिला देवी पूर्व में वर्ष 2005 से 2015 तक दो बार ग्राम पंचायत डोभी के मुखिया रह चुकी है। इस बार नगर पंचायत चुनाव में मथुरा यादव ने अपने पुराने प्रतिद्वंदी निवर्तमान मुखिया जितेंद्र यादव को 148 मतों से पराजित कर मुख्य पार्षद की कुर्सी पर काबिज हुए हैं।
वहीं उप मुख्य पार्षद के पद पर जोगेंद्र यादव ने अपने राजनैतिक कौशल का जलवा दिखाते हुए अपनी जीत का माला पहनकर सभी राजनैतिक धुरंधर को पछाड़ दिया। वहीं, नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद पद के उम्मीदवार इस प्रकार है। वार्ड संख्या 01- पवन कुमार, वार्ड

वार्ड संख्या 02- दौलती देवी, वार्ड

वार्ड संख्या 03- कमला देवी, वार्ड

वार्ड संख्या 04- देवंती देवी, वार्ड

वार्ड संख्या 05- फुलवा देवी, वार्ड

वार्ड संख्या 06- विनय कुमार, वार्ड

वार्ड संख्या 07- विनोद यादव, वार्ड

वार्ड संख्या 08- मुन्नी देवी, वार्ड

वार्ड संख्या 09- संतोष कुमार, वार्ड

वार्ड संख्या 10- अनुराधा देवी, वार्ड

वार्ड संख्या 11- रेखा देवी, वार्ड ने अपना जीत सुनिश्चित किया है।