Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

वज्रपात की चपेट में आने से एक महिला की मौत, एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल। // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
संवाददाता -निरंजन कुमार, गया
गया/डोभी। डोभी प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार के दोपहर बाद अचानक वज्रपात से एक महिला की मौत वही अन्य तीन एक ही परिवार के सदस्य घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जिसमें मृतक की पहचान पट्टी पंचायत अंतर्गत रटनी गांव के संतोष यादव की पत्नी सीता देवी के रूप में हुई है। मालूम हो कि मृतका गांव के बधार में जानवर के चारा लाने के लिए घास काट रही थी। वहीं स्थानीय बाजार डोभी के समीप खेत में काम कर रही महिला समेत दो बच्चे भी बज्रपात की चपेट में आने से शुक्रवार की दोपहर बाद गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायल महिला एवं बच्चे को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी में भर्ती कराया गया। चिंताजनक स्थिति होने के कारण चिकित्सक ऋषि राज ने सभी घायलों को गया मगध मेडिकल कालेज रेफर कर दिया स्थानीय लोगों ने बताया महिला की पहचान डोभी बाजार निवासी रंजन मंडल की पत्नी अनीता देवी (30 वर्ष) , पुत्र सन्नी कुमार (7 वर्ष), पुत्री शिवानी कुमारी (6 वर्ष) बताया जाता है। स्थानीय लोगों ने बताया उक्त महिला घर के पास धान के खेत में घास निकालने का कार्य कर रही थी। वही अचानक तेज वर्षा और बज्रपात के कारण घटना घटी है।