Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

टनकुप्पा में प्रेम प्रसंग मामला में कुल्हाड़ी से काटकर युवक की हत्या, कई जगह गहरा कटा हुआ निशान मिला, छानबीन में जुटी पुलिस। //LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।


संवाददाता -निरंजन कुमार ,गया
गया/टनकुप्पा । टनकुप्पा थाना क्षेत्र के मखदुमपुर गांव निवासी 28 वर्षिय पंचोली मांझी की हत्या गुरुवार की रात में तेज हथियार से कर दिया गया। हत्यारे शव को गांव में बालू के ढेर पर फेंक दिया। घटना की जानकारी सुबह उस वक्त हुई जब लोग शौच के लिए घर से बाहर निकला। हत्यारो ने मृतक को गर्दन, मुंह, कान पर कुल्हाड़ी से काट कर किया। माथा में कई जगह गहरा कटा हुआ निशान है। मृतक के छोटा भाई रवि ने बताया कि पंचोली मांझी पड़ोस में शादी में शामिल होने गया था। रात में दो बजे तक डीजे बजा। शादी में आये लोग सभी डीजे पर डांस किया। दो बजे बाद डीजे बंद कर दिया गया। इसके बाद ही हत्या किया गया। हत्या किसने, कैसे, कब किया पता नहीं चल पाया है। घटना की जानकारी टनकुप्पा पुलिस को दी गई। पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मेडिकल जांच के लिए भेज दिया। वही पूछताछ के लिए एक ब्यक्ति को पुलिस थाना ले गया। ब्यक्ति जिस घर मे शादी था वह परकस मांझी का दामाद मंटू मांझी है। वह मोहनपुर थाना क्षेत्र के गुरैल गांव का रहने वाला है। पुलिस मंटू से घटना के बारे में पूछताछ कर रही है। घटना की जानकारी पाकर लोगो मृतक को देखने की जुटे। देखते ही गांव में मातम छा गया। घर मे कोहराम मच गया। डीएसपी ने किया हत्या का जांच : वजीरगंज डीएसपी धुरन मंडल शुक्रवार को मखदुमपुर गांव जाकर पंचोली मांझी हत्या मामले का जांच किया। घटना स्थल पर घटना से सम्बंधित हर एक बिंदु पर जांच करते हुए मृतक के परिजन व ग्रामीणों से पूछताछ किया। डीएसपी ने बताया घटना प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ प्रतीत होता है। पुलिस घटना के मूल कारणों का जांच करने में जुटी है। बहुत जल्द हीं घटना के कारणों का पता चल जाएगा।